भरत और बहू रात के दो बजे घर में आये और बहु ने सिर्फ नियम का प्रणाम किया और कमरे में चली गयी. फिर भी हमने उसे ज़बरदस्ती खाना खिलाया पर उसे एक शब्द भी नहीं कहा. दूसरे दिन उसके माता-पिता को घर बुलाया और तब पहली बार उससे बात शुरू की. हम सबों ने उससे लाख पूछा की ऐसा क्या हुआ था कि उसे आत्महत्या करने गयी थी. उसने बस इतना कहा कि Heat of the moment में उसे पता नहीं कि वह क्या कर रही है. करीब सारा दिन उससे बात करने के बाद भी हम यह नहीं समझ पाए कि आखिर क्या बात थी कि उसने ऐसा किया. फिर मैंने सोचा कि हो सकता है कि चूंकि भारत अपनी ऑफिस के काम कि वजह से होनेयमून पर नहीं गया था इस वजह से अकेलेपन कि वजह से उसे frustration हो गयी होगी. मैंने तुरंत भरत को ऑफिस से छुट्टी लेने को कहा और उन दोनों को ४-५ दिनों के लिए दार्जिलिंग भेजा. उन दोनों को पूरा एकांत मिले इस लिए मैंने उन्हें अपनी गाड़ी में खुद चला कर जाने को कहा वरना उन दोनों के बीच एक ड्राईवर होता.
करीब ४-५ दिनों के बाद दोनों बड़े ही अच्छे मूड में देर शाम को घर लौटे. उसके दूसरे दिन सवेरे ६ बजे भरत कि कोलकाता से प्लेन कहा कि था इसलिए उसे उसी रात गाडी से एअरपोर्ट के लिए रवाना होना था. मैंने बहु को भी साथ ले लिया ताकि उसे भरत के साथ और समय मिल जाए. हम सारी रात drive कर के गए थे आर मैंने सोचा कि मेरी माँ कि तबियत भी खराब चल रही थी इसलिए मैं बहू को माँ से मिलाने के लिए ले गया. रास्ते से मैंने 10-12 किलो आम खरीद लिए और माँ के सामने यह कह कर दिया कि वह आम बहु के पिताजी ने भेजे थे.
बहू को बाहर खाने का बेहद शौक था इसलिए मैंने उसे कलकत्ते का नामी इडली-डोसा खिलाने ले गया. कोई कह नहीं सकता था कि एक हफ्ते पहले ही यही लड़की आत्महत्या करने गयी थी. हम नाश्ता कर ही रहे थे कि बहु कि माँ का फोने आ गया कि हम लौटते समय रास्ते में ही उसे उसके पीहर में छोड़ दें. मुझे यह सोच कर बहुत गुस्सा भी आया कि क्या बहु किसी जंगल में थी? फिर भी आसनसोल लौट कर मैंने उसे खाना खिला कर खुद गाडी में उसके पीहर में छोड़ दिया. कलकत्ते में नाश्ता करने के बाद हम कुछ और रिश्तेदारों से मिलने गए और सबों ने उसके बाहर खाने कि इच्छा को पूरा किया. बहु बहुत खुश भी थी.
मुझे इस बात का हमेशा दुःख रहता ठाट कि बहु और हम एक ही शहर में ही रहते थे पर उसकी माँ उसे हमलोगों के पास एक दिन भी नहीं छोडती थी और न ही कभी बहु हमारे पास रहने कि इच्छा जताती थी. खैर !!! मधु मुझे हमेशा शांत कर देती थी और मैं मन मसोस कर रह जाता था.
इसी तरह दिन बीतते रहे. बहू को मैं अपने ससुराल कि एक शादी में भी ले कर गया ताकि वह परिवार में सबों को पहचान जाए. वहां सबों ने उसे बहुत प्यार दिया. बहू ने भी बहुत काम किया और सबों ने उसकी बहुत तारीफ भी की.
बहू C. A. के अंतिम साल में थी और ४ महीनों के बाद उसकी फ़ाइनल परीक्षा थी जिसकी उसे तयारी करनी थी. मेरी बहुत तमन्ना थी की बहू हमारे घर में ही रह कर पढ़ाई करे पर उसने अपने पीहर में रह कर ही पढ़ने की इच्छा जाहिर की to मधु ने एक बार फिर मुझे समझा बुझा कर शांत कर दिया. मैंने बहू को उसके पीहर ले जा कर छोड़ दिया. मैंने बहू को समझाया कि वह अपने पिताजी से एक पैसा भी पढ़ाई के लिए न ले. मैंने उसे यह भी कहा कि वह कभी कभी मेरे घर अ जाया करे पर पूरे ४ महीनो के दौरान वह शायद चार दिन भी नहीं आयी.
इन ४-५ महीनों में जब भी २-३ बार हमने बहु को अपने घर बुलाया, उसके आने से पहले ही उसकी माँ का फ़ोन आ जाता था कि हम उसे रात को ही वापस घर भेज दें. मन में बड़ी तकलीफ होती थी कि बहु के एक ही शहर में होते हुए भी हमें उसको अपने घर में गेस्ट कि तरह बुलाना पड़ता था और उसकी माँ उसे जिस तरह से वापस बुलाती थी मुझे ऐसा लगता था जैसे हम किसी जंगल में रह रहे थे. मधु ने हमेशा मुझे किसी तरह से चुप रहने पर मजबूर कर दिया और हम दोनों ही अकेले में इस बात पर दुखी होते थे कि हमारी बहु न तो कभी हमें फोन करती थी और न ही कभी हमारे पास आती थी.
इस बीच कुछ तीज त्यौहार भी आये और बहु को घर भी बुलाया या आज सोचते हैं तो ऐसा लगता है जैसे उसे घर आना पड़ा पर जो बातें उसकी माँ को उसे समझाना चाहिए था वह मधु उसे समझाती थी. कभी भी उसे बहु कि तरह नहीं देखा पर उस समय हम नहीं जानते थे कि उसके मन में क्या चल रहा था.
इस बीच एक दिन अचानक भरत का फ़ोन मेरे पास आया और उसने मुझे कहा कि उसने बहू की भुज के लिए टिकट बना कर मुझे मेल कर दी है और में बहु को दूसरे दिन ही आसनसोल से रवाना कर दूं. मैं कुछ भी समझ नहीं पाया और पूछने पर पता चला कि बहु भरत को रोज फोन पर किसी भी बात पर घंटों झगडती रहती थी. उस दिन भी उसने भरत को फोन करके बहुत लड़ाई कि और कहा था " मैं पीहर में रह कर पढ़ाई नहीं करूँगी. तुम क्या जानो मुझे यहाँ क्या-क्या सुनना पड़ता है"
तंग आकर उसने बहू की टिकट बना कर मुझे मेल कर दी थी. मैने सोच की शायद बहू के माँ-बाप इस विषय पर कुछ जानते होंगे, अतः मैने उनको फोन कर के पूछा तो वे भी आश्चर्या करने लगे. मैने कहा की मैं उनसे बात करना चाहता हूँ तो वे तुरंत बोले की हम सपना को ले कर आपके घर आते हैं. वो लोग आए. हमने सपना से बहुत पूछा पर उसने कोई कारण नहीं बताया. हर समय कुछ ना कुछ Irrelevent बात करती रही हम जिसका सिर-पैर समझ नहीं पा रहे थे.
उसकी बातों से समझ में आ रहा था कि जो बात उसको पसंद ना हो उसे वो एक इश्यू बना लेती थी और फिर उसे किसी भी हद तक खींच सकती थी. दूसरी बात जो समझ में आई वो यह कि उसके मन में सिर्फ़ नेगेटिव विचार ही थे. मेरे मन में शक होने लगा था कि उसके माँ-बाप उसे कुछ नहीं समझाते थे. इसका कारण यह था की उस दिन अपने माँ-बाप के सामने मधु से (अपनी सास से) इतनी बदतमीज़ी से बात की कि हमने सोचा कि अब उसकी माँ तो अपनी बेटी को अवश्य टोकेगी पर दोनो ही ऐसे चुप बैठे रहे जैसे उसने कुछ कहा ही नहीं हो. आख़िर मधु को बोलना ही पड़ा - "सपना! बड़ों से बात करने का एक तरीका होता है. तुम अपनी सास से बात कर रही हो और इस तरह आँखें निकाल कर नहीं बल्कि नज़रें नीची कर के बात करो. इस पर भी उसके माँ=बाप ने बस इतना ही कहा की ऐसे बात नहीं करना चाहिए.
मैं ताड़ गया था कि मामले की जड़ में उसकी माँ के अलावा और कोई नहीं था. पर मैं कुछ बोल नहीं सकता था. मैने समधी जी को मशवरा दिया कि वो सपना को मेरे घर में छोड़ दें तभी उसे ससुराल में रहने का मौका भी मिलेगा और वो हमारे घर को अपना घर समझने लगेगी. पर उसकी माँ ने तुरंत कहा की नहीं वो उसे अपने घर ले जाएगी और सपना को समझाएगी. मैं समझ रहा था कि जिसने हमारे सामने ही अपनी बेटी के व्यवहार पर उसे कुछ नहीं कहा वो घर में कितना समझाएँगे. पर मधु ने एक बार फिर मुझे रोक दिया.
इसी तरह दिन बीतते रहे. हमारे साथ किसी तरह का संपर्क ना रखते हुए भी सपना को हमसे शिकायतें थी और हम कुछ समझ नहीं पा रहे थे.
मैने सपना को स्पष्ट कह रखा था कि उसे अपनी पढ़ायन के लिए अपने पिताजी से एक पैसा भी नहीं माँगना है. और मैं इस बात का हमेशा ध्यान रखता था जब भी सपना से सामना होता था मैं उससे हमेशा पूछ लेता था कि उसके पास कितने पैसे हैं, और उसके ना माँगने पर भी मैं कम से कम हज़ार रुपये हाथ में दे देता था. मैं उसके फोन के बैलेंस का भी ध्यान रखता था और उसे हमेशा भर कर बी रखता था. एक बार तो यहाँ तक हुआ की मैने जब उससे पूचछा की तुम कितने.
का रीचार्ज करती हो तो उसने कहा की दस-दस रुपये का. मैं तुरंत उसे ले कर गया और उसके फ़ोन पेर तीन सौ रुपयो का रीचार्ज करवाया और उसे सख़्त हिदायत भी दी कि उसके फ़ोन पर कम से कम बैलेंस तीन सौ रुपयों का होना चाहिए
No comments:
Post a Comment